• November 24, 2026 12:12 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जिद के आगे झुका परिवार, मंदिर में कराई युवा जोड़े की शादी…

ByReporter Pranay Raj

Jul 31, 2021

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के एक मंदिर में शनिवार को प्रेमी जोड़े की शादी रचाई गई। शादी के दौरान दोनों का परिवार मौजूद था। दरअसल, नूरसराय के कोकलकचक निवासी बंटी का प्रेम प्रसंग उसके चचेरे भाई की साली से चल रहा था। 27 जुलाई को दोनों फरार हो गए। जिसके बाद युवती के परिवार ने चंडी थाना में केस दर्ज कराया। पुलिस शुक्रवार को दोनों को बरामद कर न्यायालय ले गई। जहां दोनों ने साथ रहने की अनुमति मांगी। इसके बाद परिवार ने दोनों की शादी करवा ली।