• August 14, 2026 10:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खुलासा: सुपारी किलर ने गिराई थी प्रॉपर्टी डीलर की लाश, पांच धराया…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2025

राज – 9334160742 

चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नालंदा पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। चार को कोलकाता व एक बदमाश काे बिहारशरीफ से पकड़ा गया। सभी सुपारी किलर बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद राजा, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद औरंगज़ेब और मोहम्मद दानिश और मोहम्मद नाजिश उर्फ अज्जू है।
एसपी भारत सोनी ने बताया कि 19 जून को नालंदा थाना क्षेत्र के पन्हेसा गांव के मस्जिद के समीप रजी अहमद उर्फ नन्नू की चार गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। कांड के खुलासा के लिए डीएसपी राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया।
इस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान पता चला कि मृतक का मोहम्मद साकिब और मोहम्मद समीर के साथ गांव में जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद में सुपाीर किलर से कारोबारी की लाश गिराई गई। चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी। आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लोहे की बनी एक पिस्टल तथा पिस्टल के मैगजीन से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुअआ। घटना में सात बदमाशों की संलिप्तता उजागर हुई। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
छापेमारी टीम में डीएसपी सुनील कुमार सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, राजगीर थानाध्यक्ष रमण कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार, सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान, गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार, छबीलापुर थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद, वेन थानाध्यक्ष रवि कुमार व पुलिस बल के जवान शामिल थे।