• November 24, 2026 12:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जानलेवा बना शहर का खुला नाला, डूबकर बच्चे की मौत…

ByReporter Pranay Raj

Jun 30, 2025

राज – 9334160742 

बिहार थाना थाना क्षेत्र के छज्जू मोहल्ला में सोमवार का नाला में डूबकर बच्चे की मौत हो गई। घंटों रेस्क्यू चलाकर बच्चे का शव नाला से निकाला गया। शहर का खुला नाला जानलेवा साबित हो रहा है। मृतक सदाब का 5 साल का पुत्र सादिवउर्फ मन्नू है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह से ही बिहारशरीफ में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण इलाके का नाला में उफान आया था। बच्चा मन्नू अपने दो सहयोगियों के साथ आंगनवाड़ी से पढ़ कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान छज्जू मोहल्ले के एक खुले नाला में बच्चा गिर गया। जहां डूबकर उसकी मौत हो गई। पांच घंटे का रेस्क्यू चलाकर बच्चे का शव नाला से खोजा गया। रेस्क्यू टीम में नगर निगम के दो पोकलेन मशीन और पंप सेट भी लगाया गया था। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।