• November 23, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फंदे पर मिली अधेड़ की लाश, जांच में पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Aug 1, 2025

 

सिलाव थाना क्षेत्र के गोला रोड में अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। मृतक महेश्वर राम के 38 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार हैं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई। मृतक दो बच्चों के पिता थे। शव मिलने के बाद घर में परिजनों की चीत्कार गूंजने लगी। हालांकि, पुलिस माैत को संदिग्ध बता रही है।

सिलीाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव सिलिंग फैन के हुक के सहारे फंदे पर मिला। घर में पत्नी, बच्चे व परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। परिजन के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।