• November 25, 2026 12:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सब्जी खरीदने निकले किशोर की सड़क पर मौत, भाई जख्मी

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2021

सौरभ – 7903735887 

सिलाव थाना क्षेत्र के बाजार के पास ट्रक से कुचलकर बाइक सवार किशोर की मौत हो गई। जबकि, चचेरा भाई जख्मी हो गया। मृतक पांकी गांव निवसी विरेंद्र राम का 14 वर्षीय पुत्र विजय कुमार है। जख्मी अर्जुन राम के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार निजी क्लिनिक में इलजारत है। दुर्घटना के बाद चालक, ट्रक लेकर फरार हो गया।

परिजन ने बताया कि दोनों भाई बाइक पर सवार हो सब्जी खरीदने निकला था। उसी दौरान हादसा हुआ। विजय की मौत पटना में हुई। गोलू निजी क्लिनिक में इलाजरत है। किशोर के मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में परिजन की चीख पुकार गूंजने लगी।

थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।