• September 22, 2026 12:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिट्‌ठा खाने से बच्चे की मौत, परिवार के 11 सदस्य बीमार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 29, 2021

राज – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत मनियावां गांव में पिट्‌ठा खाने से परिवार के एक दर्जन सदस्य फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त हो गए। जबकि, एक बच्चे की मौत इलाज के दौरान विम्स में मौत हो गई। मृतक बब्लू मिस्त्री का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है।

विनोद मिस्त्री के घर पिट्‌ठा बना था। जिसे परिवार के सभी सदस्यों ने खाया। खाने के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई। बीमारों को सदर अस्पताल लाा गया। जहां से उन्हें विम्स रेफर कर दियागया। विम्स में बच्चे की मौत हो गई। फूड प्वाइजनिंग का कारण बाजार से लाए मावा का दूषित होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। प्रशासनिक अधिकारी फूड प्वाइजनिंग के कारणों की जांच में जुटे हैं।

ये लोग हुए बीमार

बिंदू देवी, शोभा देवी, हंस कुमार, स्विटी कुमारी, राहुल कुमार, राजा कुमार, सूरज कुमार, विक्टोरिया कुमारी, विष्णु प्रसाद, कुमार समेत अन्य।