• August 10, 2026 10:46 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी की हत्या, मिली अधजली-सड़ी लाश…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2023

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव मिल्की खंधा से बुधवार पुलिस ने अज्ञात 15 वर्षीया किशोरी का अधजला व सड़ा शव बरामद किया। बदमाशों ने बच्ची की हत्या के बाद पुआल से शव को जलाने का प्रयास किया था। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है।

लोगों ने बताया कि ग्रामीण जब खेतों में अपने-अपने काम करने जा रहे थे। उसी दौरान उन्हें रास्ते में बदबू महसूस हुई। पुल के नीचे झांकने पर अधजली व सड़ी लाश पर उनकी नजर गई। तब घटना का पता चला। शव मिलने की खबर इलाके में जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मृतका के पहचान का प्रयास किया जा रहा है।