• August 10, 2026 10:45 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लूट के मोबाइल ने छह सड़क लुटेरों को पहुंचाया लाल कोठी…

ByReporter Pranay Raj

Dec 27, 2023

सूरज – 7903735887 

राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी कर नालंदा थाना की पुलिस ने आधा दर्जन सड़क लुटेरों को लूट के मोबाइल व अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
11 दिसंबर की शाम नालंदा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार के पुत्र पंकज कुमार से कार सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट किया। युवक से सोने की चेन-अंगूठी, नगदी व मोबाइल की लूट की गई थी। लुटेरों के पास से लूटी गई मोबाइल, 500 रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त कार एवं 4 अन्य मोबाइल बरामद हुआ।
राजगीर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के खुलासा के लिए उनके नेतृत्व में एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। तकनीक का इस्तेमाल कर टीम ने लूटी मोबाइल के साथ आधा दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।
कौन-कौन धराया
नालंदा थाना क्षेत्र के नोना गांव निवासी जगदीश पासवान का पुत्र नौलेश कुमार, राजकुमार पासवान का पुत्र प्रमोद कुमार, संजय पासवान का पुत्र गोलू कुमार, देवानंद पासवान का पुत्र बलराम पासवान, अरुण पासवान का पुत्र विनय कुमार, चतारपर गांव निवासी नरेश पासवान का पुत्र संतोष पासवान।