• August 6, 2026 10:12 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – तीन घरों से लाखों की चोरी कर लटकाया नया ताला…

ByReporter Pranay Raj

Aug 6, 2026

राज की रिपोर्ट 

बिंद थाना क्षेत्र के महमूदाबाद गांव में चोरों ने एक ही रात तीन बंद घरों से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद बदमाशों ने तीनों घरों के मुख्य दरवाजे पर नया ताला लगा दिया। ताकि ग्रामीणों को चोरी का पता नहीं चल सके। परिवार के लौटने पर चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित मंटू बिंद, लड्डू कुमार और अरविंद बिंद परिवार समेत दिल्ली में मजदूरी करते हैं। लंबे समय बाद जब वे घर लौटे और पुराने ताले की चाबी से दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो ताला नहीं खुला। संदेह होने पर ताला तोड़कर अंदर गए तो कमरों का सामान बिखरा मिला और कीमती सामान गायब था। चोरी गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लाखों में बताई जा रही है।
थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।