• July 19, 2026 1:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसटीएफ-ईओयू ने ‘डॉन’ व सहयोगियों के घर की छापेमारी…

ByReporter Pranay Raj

Jun 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

एसटीएफ-ईओयू की टीम ने शनिवार को पटना के टॉप टेन सूची में शामिल भू-माफिया-हथियार तस्कर संतोष डॉन उर्फ संजय व उसके सहयोगियों के घर छापेमारी की। छापेमारी भागन बिगहा ओपी अंतर्गत खिदरचक और पचासा गांव में की गई। संतोष के अलावा उनकेू रिश्तेदार ठेकेदार रविन्द्र यादव, कन्हैया यादव और पचासा गांव में जदयू नेता नीतीश कुमार के यहां छापेमारी की गई। टीम ने संतोष के ठिकाना से जमीन के जरूरी दस्तावेज, बैंक कागजात, व कुछ नगदी, गोली रखने का खाली बेल्ट बरामद किया। इसके अलावा एक ब्लैक स्कॉर्पियो, एक फॉरच्यूनर और एक थार गाड़ी जब्त किया। किया। संतोष के चचेरे भाई को टीम अपने साथ ले गई।
बताया जा रहा है कि ईओयू और एसटीएफ की टीम को जमीन की अवैध खरीद-बिक्री और हथियार तस्करी का पुख्ता साक्ष्य मिला था। जिसके बाद यह छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। संतोष पटना के टॉप-10 अपराधियों की सूची का बदमाश है। उसकी पत्नी मसौढ़ी के खुसरूपुर पखंड की उप प्रमुख है। युवा जदयू के प्रदेश सचिव नीतीश कुमार के घर छापेमारी होने के बाद पार्टी ने उनसे पल्ला झाड़ लिया। जदयू के जिला प्रवक्ता धनंजयदेव ने बताया कि नीतीश का पार्टी से कोई संबंध नहीं है।