• November 24, 2026 11:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थाना गेट पर लाश रख किया सड़क जाम, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jan 1, 2022

सूरज – 7903735887 

चंडी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बीते 23 दिसंबर को दुग्ध विक्रेता कक्कू यादव को गोली मार दी गई थी। जख्मी की मौत इलाज के लिए दौरान पटना में शुक्रवार को हो गई। आक्रोशित परिजन शव लेकर शनिवार काे थाना पहुंच गए। थाना गेट पर शव रख ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

ग्रामीण तीन फरार आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। हंगामा से थाना में तैनात कर्मियों में अफरातफरी मच गई। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे शांत कराया। करीब एक घंटे बाद चंडी बाजार मार्ग से जाम हटाया गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित के चाचा रामजन्म गोप को गिरफ्तार कर लिया। उधर इलाजरत जख्मी की पटना में मौत हो गई। तीन फरार आरोपियों के लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि भूमि विवाद में घटना का आरोप है। मृतक के चाचा को घटना के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।