• September 23, 2026 11:24 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किशोरी के नहाने का बनाया वीडियो, जांच में पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Aug 8, 2026

राज की रिपोर्ट 

सोहसराय थाना क्षेत्र में एक मनचले पर 15 वर्षीय नाबालिग का नहाते समय वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि पीड़िता घर में अकेली थी। बाथरूम में नहाने के दौरान मोहल्ले का एक युवक चहारदीवारी पर चढ़कर रोशनदान के छेद से मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पीड़िता की सूचना परिजनों और डायल 112 को जानकारी दी गई। परिवार का आरोप है कि युवक पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है। परिजनों ने कहा कि पहले पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार किया, बाद में विधायक और वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर आवेदन लिया गया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि आवेदन मिला है। जांच की जा रही है। युवक के मोबाइल में वीडियो नहीं मिला। पूरक जांच के बाद कार्रवाई होगी।