• June 12, 2026 10:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शर्मसार: मूक बधिर अधेड़ महिला से दुष्कर्म, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 29, 2024

राज – 9334160742 

चंडी थाना अंतर्गत एक गांव में मुक बधिर महिला से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता 47 वर्षीया हैं। पुत्री के फर्द बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। घटना 23 जलाई को हुई।

आरोपों में पुत्री ने बताया है कि 23 जुलाई को उनकी मां मसाला पिसाने निकल थी। चोरनिया पुलिस के पास महिला ऑटो पर सवार हुई।
ऑटो पर चालक के अलावा दो युवक पूर्व से सवार था। महिला के ऑटो पर बैठने पर दोनों युवक उनके दांए-बांए बैठ गया। इसके बाद चालक हथकट्‌ठा मोड़ के समीप ऑटो ले गया।

जहां तीनों बदमाश मां को जबरन खींचकर सुनसान स्थान पर ले गया। चालक ने मां के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद चालक व उसका दोनों सहयोगी फरार हो गया। घर पहुंचकर महिला इशारे से घटना की जानकारी परिवार को दी।
थानाध्यक्ष ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।