• September 21, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस झारखंड में छापेमारी कर तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह में कार्रवाई कर फरार चल रहे 3 शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया धंधेबाज मो. तौसिफ, मो. शहजाद व संतोष कुमार है। 3 सितंबर को पुलिस ने नकटपुरा गांव के समीप से 423 लीटर शराब पिकअप से बरामद की थी। गिरफ्तार चालक की निशानेदही पर गिरिडीह से तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि धंधेबाज प्लाई बोर्ड में छिपाकर शराब खेप ला रहे थे। गुप्त सूचना पर पुलिस ने शराब लोड वाहन जब्त करते हुए गिरिडीह निवासी चालक इमरान अंसारी को गिरफ्तार किया था। धंधेबाजों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।