• September 21, 2026 10:49 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कालाबाजारी को जा रहा पीडीएस अनाज जब्त…

ByReporter Pranay Raj

Sep 18, 2021

राज – 7903735887 

एसडीओ ने शनिवार को इमादपुर के वार्ड संख्या 12 में छापेमारी कर पीडीएस अनाज लोड, पिकअप को जब्त किया। अनाज को कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा था। हिरासत में लिए गए चालक ने पूछताछ में खुलासा किया कि डीलर कमरून्निसा के गोदाम से अनाज का उठाव कर बिक्री के लिए ले जा रहा था। नगर थाना पुलिस ने वाहन जब्त कर थाना ले आई। साथ ही प्रशासन ने डलीर के गोदाम को सील कर दिया।
एसडीओ ने बताया कि सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी बिहारशरीफ एवं आपूर्ति निरीक्षक रहुई को जांच का निर्देश दिया गया है।