• September 30, 2026 12:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – गश्ती पुलिस को भनक नहीं, दुकान से हो गई लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2025

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग किनारे डेकोरेशन दुकान का ताला तोड़कर सक्रिय बदमाशों ने रविवार की रात पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सोमवार की सुबह ग्रामीणों की नजर टूटे ताले पर गई। तब घटना का खुलासा हुआ। घटना थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई। जिसकी भनक रात्रि गश्ती पुलिस को नहीं लगी। ग्रामीण पुलिस पहरेदारी पर सवाल उठा रहे हैं।

दुकान संचालक मनोज कुमार ने बताया कि बदमाश डेकोरेशन का ढेरों सामान ले गया। जिसकी अनुमानित कीमत पांच लाख से अधिक है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों की करतूत कैद हो गई। रात करीब एक बजे घटना हुई। बदमाश कार से सामान ले गया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।