• June 13, 2026 12:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम-एसपी के साथ फ्लैग मार्च कर अर्धसैनिक बलों ने किया एरिया डोमिनेशन…

ByReporter Pranay Raj

Oct 6, 2024

राज – 9334160742 

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। मेला से पहले सभी चौक चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी की प्रतिनिधि कर दी गई है। इसके साथ ही जिले में आए अर्धसैनिक बलों को शहर की भौगोलिक जानकारी एरिया डोमिनेशन कराया जा रहा है। रविवार को डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी के नेतृत्व में  केंद्रीय बलों और दूसरे जिले से आए सुरक्षा जवानों ने फ्लैग मार्च कर एरिया डोमिनेशन किया।

एसपी ने बताया कि जिले में कई कंपनियां अर्धसैनिक बलों की आई है। इन्हें क्षेत्र का भ्रमण कराकर एरिया की जानकारियां दी जा रही है। ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत उन्हें उस जगह पर भेजा जा सके।

फ्लैग मार्च का उद्देश्य है कि आमलोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और असामाजिक तत्वों में खौफ पैदा हो। सोशल मीडिया पर भी कड़ाई से नजर रखी जा रही है।