• April 19, 2026 2:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पंचायत चुनाव : अंतिम दिन सिलाव में 127 तो नगरनौसा में 107 ने कराया नामांकन….

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2021

राजा और सौरभ  – 7903735887 

तीसरे चरण के लिए सिलाव व नगरनौसा प्रखंडों में बुधवार को नामांकन समाप्त हो गया।दोनों प्रखंडों में कुल मिलाकर 1739 लोगों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराया है। नगरनौसा प्रखंड में नामांकन के अंतिम दिन 107 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें मुखिया के लिए नौ, सरपंच पद के लिए चार, पंचायत समिति सदस्य पद के चार, वार्ड सदस्य के लिए 51 तो पंच के लिए 39 लोगों ने नामांकन किया।

नगरनौसा में इनलोगों ने मुखिया पद के लिए कराया नामांकन कराया कछियावां से उषा सिन्हा, नगरनौसा से राजकुमारी देवी, गोरायपुर से विमला देवी, खजुरा से प्रणब देव आनंद, कैला से अमित कुमार, अमरजीत कुमार, अखिलेश कुमार, दामोदरपुर-बलधा से रंजू देवी व मालती देवी। बाहर निकलते ही सभी के समर्थको ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया | सभी ने विकास के दम पर जीत का दावा किया |