• July 29, 2026 12:15 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाजार में नकली जिंस-शर्ट बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Sep 22, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

लहेरी थाना पुलिस ने भरावपर स्थित कपड़ा दुकानों में छापेमारी कर स्पार्की कंपनी का नकली जिंस-शर्ट बरामद करते हुए दो दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लोगों में प्रेम गारमेंट संचालक विश्वास राउत और बब्लू टेक्सटाइल संचालक नीरज कुमार गुप्ता है।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों दुकानों नकली कपड़ा बरामद किया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।
ब्रिस्क आई कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर परविंदर सिंह ने बताया कि पूरे बिहार में उनकी कंपनी का नकली उत्पाद बेचा जा रहा है। धंधेबाज ग्राहकों को चूना लगा रहे हैं। कंपनी ने जांच करने पर पाया कि बिहारशरीफ में भी नकली कपड़ा बेचा जा रहा है। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। कंपनी के जांच टीम में पवन कुमार, सतीश कुमार, दीपक कुमार, संजय कुमार, मूलचंद समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।