• August 14, 2026 10:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवविवाहिता की हत्या कर शव छत से नीचे फेंका, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 14, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ले में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए ससुराल वालों ने शव को छत से नीचे फेंक दिया ताकि पुलिस इसे हादसा समझे। मृतका 25 वर्षीया सिंपी कुमारी की शादी 4 माह पहले मथुरिया निवासी रोहित गुप्ता से हुई थी।

सोहसराय बीच बाजार निवासी भाई रविन्द्र गुप्ता ने लहेरी थाने में पति समेत 5 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 5 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सिंपी को प्रताड़ित किया जाता था।

प्रताड़ना से तंग आकर वह मायके आ गई थी। एक सप्ताह पहले ससुराल वाले “अब नहीं सताएंगे” कहकर उसे विदा कराकर ले गए। शुक्रवार अलसुबह ससुराल से फोन आया कि चक्कर आने से सिंपी छत से गिर गई। जब परिजन मथुरिया पहुंचे तो वहां अर्थी तैयार थी। भाई का आरोप है कि पहले पीट-पीटकर हत्या की गई, फिर जांच को गुमराह करने के लिए शव को छत से फेंका गया।

लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।