• April 18, 2026 3:56 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या में भतीजा गिरफ्तार, छापेमारी जारी…

ByReporter Pranay Raj

Jan 18, 2026

राजा 

नूरसराय थाना पुलिस ने भखरी गांव में हुई विवाहिता की हत्या में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपित मृतका के गोतिया का भतीजा है।

गुरुवार की शाम गोतिया के लोगों ने संपत्ति हड़पने की मंशा से रूदल राम की पत्नी सीमा देवी की ईंट-पत्थर से कूचकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बोरी में बंदकर खंधा स्थित खेत में फेंक दिया गया था। पुलिस डॉग स्क्वायड की मदद से शव बरामद की थी।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि एक हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतका के भाई मिथुन राम ने 5 को आरोपित किया था। छापेमारी जारी है।