राज की रिपोर्ट –
चंडी थाना क्षेत्र में 35 वर्षीया विधवा से तीन बदमाशों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता नगरनौसा थाना क्षेत्र निवासी हैं। घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छह घंटे के अंदर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में लक्ष्मी बगहा निवासी विकास कुमार, नीतीश कुमार और शैलेश कुमार शामिल हैं।
पीड़िता ने बताया कि कुूछ दिन पहले एक महिला के माध्यम से उनकी पहचान विकास गोप से हुई थी। विकास फोन रिचार्ज कराने और दवा दिलाने का झांसा दे 30 जून की शाम रामपुर हॉल्ट के पास बुलाया। जहां से आरोपित बाइक पर बिठाकर महिला को सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद कॉल कर अपने दो सहयोगियों को बदमाश बुला लिया। तीनों ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया।
इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष अखिलेश झा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें जमादार छोटेलाल पासवान, आरक्षी सत्यनारायण दास शामिल थे। टीम ने घटना के छह घंटे के अंदर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल जांच अस्पताल में कराया गया। आरोपितों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

