• April 20, 2026 12:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जेवर दुकान की 20 लाख की संपत्ति खाक…

ByReporter Pranay Raj

Feb 6, 2025

राज – 9334160742 

दीपनगर थाना अंतर्गत देवीसराय मोड़ के समीप स्थित जेवर की दुकान में बुधवार की देर शाम आग लग गई। घटना में 20 लाख की संपत्ति राख हो गई। घटना डुमरांव ज्वेलर्स दुकान में हुई।

संचालक विजय कुमार ने बताया शॉर्ट सर्किट से घटना का अंदेशा है। अगलगी में दुकान का जेवर व अन्य सामान खाक हो गया। करीब 20 लाख की संपत्ति खाक हो गई। परिवार में एक सदस्य का देहांत हो गया था। इस कारण देर शाम दुकान बंदकर घर लौट गए थे। देर शाम पड़ोसियों ने कॉल कर घटना की जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। संचालक शॉर्ट सर्किट से घटना का अंदेशा जता रहे हैं।