• April 18, 2026 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्नी द्वारा अवैध संबंध के विरोध करने पर पति ने उठाया खतरनाक कदम, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Feb 10, 2024

राज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के अजातशत्रु मोहल्ला में शनिवार को फंदे पर लटकी दो बच्चों के मां की लाश मिली। ससुराली परिवार घटना को खुदकुशी बता रहा है। जबकि, मायके के परिजन अवैध संबंध के विरोध पर पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका बबलू साव की 35 वर्षीया पत्नी ममता कुमारी है।

गया जिला निवासी मृतका का पिता राजू साव ने बताया कि 12 साल पहले बेटी की शादी की थी। कुछ सालों तक पति-पत्नी के बीच रिश्ता ठीक चला। दामाद कुंड क्षेत्र में कॉस्मेटिक की दुकान चलाता है। कुछ सालों से समीप की एक महिला दुकानदार से दामाद का अवैध संबंध हो गया। जिसका विरोध बेटी कर रही थी। इसी कारण दामाद ने उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। थानाध्यक्ष चंद्रभानू सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।