• April 18, 2026 11:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – उत्पाद विभाग के संविदा कर्मी की चली गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 10, 2024

सूरज – 7903735887 

सारे थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास शनिवार को चार पहिया वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी व दो बच्चे जख्मी हो गए। मृतक शेखपुरा जिला में उत्पाद विभाग में संविदा पर काम करता था। मृतक अस्थावां के उगावां निवासी रामखेलावन महतो के 32 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार हैं।

छोटे भाई ने बताया कि भैया शेखपुरा में रहते थे। बाइक से भाभी व दो बच्चों के साथ नूरसराय स्थित ससुराल जा रहे थे। उसी दौरान चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर बाइक में मार दिया। जिससे सभी बाइक सवार जख्मी हो गए। जख्मी परिवार को इलाज के लिए विम्स ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जख्मी पत्नी व दो पुत्र खतरे से बाहर बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष धर्मेश गुप्ता ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।