• September 23, 2026 11:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – गला रेत पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाना, जाने वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Aug 8, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट

राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला में शनिवार सुबह घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका 70 वर्षीय गिन्नी मालाकार की 65 वर्षीया पत्नी बच्ची देवी हैं। वारदात के बाद पति खून से सना चाकू लेकर थाना पहुंच गया। जहां बताया कि उसकी पत्नी की किसी ने हत्या कर दी है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जिसमें पति की करतूत कैद हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित ने बताया कि 5 साल से पत्नी उनसे अलग होकर बेटे के साथ रहती थी। भाभी से अवैध संबंध का वह ताना देकर वर्षों से प्रताड़ित कर रही थी। उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता था। इसी कारण उन्होंने पत्नी की हत्या की। पत्नी की हत्या का उन्हें पछतावा नहीं है। पछतावा इस बात का है कि वह हत्या और पहले करते। वह वीरायतन में नौकरी करते थे। रिटायर्ड होने के बाद वह घर पर रह रहे थे। उनकी दो बीघा जमीन है। जिसकी कीमत आज की तरीख में करोड़ों में है।

पुत्र उपेंद्र मालाकार ने पिता के आरोपों को खारिज किया। उसका दावा है कि मां दूध लाने निकली थी तभी पिता ने घात लगाकर हमला किया। उपेंद्र ने कहा कि पिता जमीन अपने नाम करवाने की जिद करते थे और इसी लालच में हत्या की गई। परिवार के नाम विरायतन के पास करीब 1 एकड़ 6 डिसमिल जमीन है। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। जमीन विवाद समेत सभी बिंदुओं की जांच की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।