• June 4, 2026 6:16 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – धनेश्वर घाट हनुमान मंदिर में नीब करौरी बाबा के वार्षिकोत्सव पर भव्य भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ByReporter Pranay Raj

Jun 15, 2025

राज – 9334160742 

नैनीताल स्थित श्री कैंची धाम में विराजमान परम पूजनीय बाबा श्री नीब करौरी महाराज जी के वार्षिकोत्सव समारोह के अवसर पर रविवार को बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट स्थित हनुमान मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई। इसके उपरांत आयोजित भंडारे में लगभग 500 श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न इस आयोजन में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मौके पर प्रभात खबर के ब्यूरो प्रमुख निरंजन कुमार ने बताया कि यह दिन बाबा नीब करौरी महाराज का प्रतिष्ठा दिवस है। प्रत्येक वर्ष इस अवसर पर श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए और प्रसाद ग्रहण किया।

इस पुण्य कार्य में दिलीप कुमार, अमित मुखिया, अजय कुमार, प्रभात कुमार, रंजीत कुमार सिन्हा, शत्रुघ्न कुमार, रीता कुमारी, डॉ. पद्मा कुमारी, सुभाष कुमार, शुभम संभव और उमाकांत गुप्ता सहित कई लोगों ने सहयोग  किए ।