• September 25, 2026 12:28 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित हुए चार मार्शल आर्ट खिलाड़ी…

ByReporter Pranay Raj

Sep 7, 2024

राज – 9334160742 

पटना के ज्ञान भवन में 5 सितंबर को राज्य खेल प्राधिकरण “बिहार सरकार” के द्वारा बिहार राज्य खेल सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के 4 खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मान पाने वाले खिलाड़ी मुस्कान कुमारी को 50हजार, जाहानवी को 50 हजार , अस्मिता कुमारी को 30हजार एवं आरुष राज को 30हजार राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व में हासिल उपलब्धि के आधार पर मिला है। सभी खिलाड़ी 11वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता रह चुके हैं।

संस्थान के संस्थापक सह महासचिव पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के राकेश राज ने बताया कि उनका संस्थान जिले का पहला मार्शल आर्ट अकादमी है। जहां के एक साथ 4 खिलाड़ियों को खेल सम्मान से सम्मानित किया गया।

पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ. रवि चंद कुमार ने बताया कि इस तरह के सम्मान मिलने से जिला के अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। सभी सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश, न्यूरो सर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रणजीत सिंह, शारीरिक शिक्षक सुबोध कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामना दी।