• November 24, 2026 12:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेखौफ बदमाशों का तांडव: सिगरेट न देने पर होटल पर चढ़कर की फायरिंग ….

ByReporter Pranay Raj

Jun 27, 2025

राज – 9334160742 

सोहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर सत्रह नंबर के समीप गुरुवार की देर रात देखने बेखौफ बदमाशों ने न्यू दुखी होटल पर सिगरेट न देने पर तीन राउंड हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों की करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

होटल संचालक आनंद कुमार ने बताया कि चार युवक होटल पर पहुंचे और सिगरेट की मांग करने लगे। जब सिगरेट देने से मना किया गया तो पहले बहस शुरू हुई, जिसके बाद बदमाशों ने कुछ ही देर में होटल पर चढ़कर तीन राउंड फायरिंग कर दी।

होटल संचालक के बड़े भाई आशीष कुमार ने बताया कि गोलीबारी की पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर 112 की पुलिस टीम मौजूद थी, लेकिन वे लोग गली की आवाज सुनकर भी वहां नहीं पहुंचे । गोलीबारी की घटना में होटल का एक कर्मी बाल-बाल बच गया ।

इस घटना के बाद से पुलिस प्रशासन के प्रति स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

थाना अध्यक्ष राजमणि ने बताया कि घटना की जानकारी पर गश्ती टीम मौके पर पहुंची है मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।