• November 24, 2026 12:25 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शराब पार्टी मनाते बिजली विभाग के चार पदाधिकारी-कर्मी गिरफ्तार….

ByReporter Pranay Raj

Jan 19, 2022

राज – 7903735887 

राजगीर बिजली विभाग के गेस्ट हाउस में शराब पीते चार कर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये कर्मियों में दो अधिकारी भी शामिल है। मौके से अंग्रेजी शराब की बोतल, डिस्पोजल गिलास व अन्य सामान बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार कर्मियों में सदन पासवान, राजीव राज, विपेश बिहारी व प्रदीप कुमार शामिल हैं।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस में शराब पीने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। गेस्ट हाउस के किचेन में चारों आरोपित शराब पी रहे थे। वहां से चार डिस्पोजल गिलास, एक खाली बोतल के अलावा 200 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब भी बरामद की गयी है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी है।