• June 13, 2026 11:19 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चुनाव: 9 के नामांकन से प्रत्याशियों की संख्या हुई 13…

ByReporter Pranay Raj

May 10, 2024

राज – 7903735887 

नालंदा में सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। नामांकन शुरू होने के चौथे दिन शुक्रवार को नामांकन के लिए प्रत्याशियोे की भीड़ लग गई। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी समेत नौ लोगों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। नामांकन का पर्चा दाखिल करने वालों में बसपा प्रत्याशी प्रमोद कुमार निराला, समता पार्टी से महिला प्रत्याशी निशा रंजन, समाज शक्ति पार्टी से शशि कुमार, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से केशो जमादार, मूल निवासी समाज पार्टी से दिलीप कुमार ने नामांकन के लिए पर्चा दाखिल किया। इसी प्रकार, निर्दलीय के रूप में श्याम सुंदर प्रसाद, डॉ. अजीत कुमार, अजीत कुमार व चंद्रकिशोर प्रसाद यादव ने नामांकन किया। नए नामांकन के साथ प्रत्याशियों की संख्या 13 हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने जीत के दावे कर रहे हैं।