• July 29, 2026 11:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जन-शिकायतों पर डीएम सख्त: अधिकारियों की जवाबदेही हुई तय…

ByReporter Pranay Raj

Jul 29, 2026

राज की रिपोर्ट – 

डीएम उदिता सिंह ने बुधवार को जन-सुनवाई में जिले के सुदूर प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 31 फरियादियों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी मामलों पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए त्वरित कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि जन-शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी स्तर पर शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जमीनी विवाद के मामलों में एसडीओ और एसडीपीओ हिलसा को निष्पक्ष व समयबद्ध जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।
नगर निगम की नाली को अवैध रूप से तोड़ने की शिकायत पर नगर आयुक्त को दोषियों पर कार्रवाई करने को कहा। वर्षों से लंबित भूमि विवाद पर अपर समाहर्ता को विस्तृत जांच कर राहत उपलब्ध कराने का आदेश दिया।

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की राशि नहीं मिलने पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने को कहा। जमाबंदी सृजन, गैर मजरूआ आम जमीन पर अवैध कब्जा और खेत मापी के मामलों को भी राजस्व शाखा और लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को नियमानुसार निपटाने का निर्देश दिया।डीएम ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागों को हस्तांतरित कर लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।