• September 21, 2026 10:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – डीएम ने किस बाईपास निर्माण की प्रगति पर जताया असंतोष, पढ़े क्या दिए निर्देश ….

ByReporter Pranay Raj

Nov 24, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

बिहार शरीफ के नए निर्माणाधीन बाईपास का निर्माण दो खंडों में कराया जा रहा है। उत्तरी खंड का निर्माण पथ प्रमंडल बिहार शरीफ द्वारा तथा दक्षिणी खंड का निर्माण एनएच 82 के खंड के रूप में एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने पथ प्रमंडल बिहार शरीफ द्वारा कराए जा रहे उत्तरी खंड के निर्माण कार्य की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया। आज उन्होंने विभागीय अभियंता एवं संवेदक के साथ बैठक की।बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से 10 दिसंबर तक बाईपास के उत्तरी खंड का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कुछ जगहों पर जमीन से संबंधित स्थानीय समस्या के कारण कार्य बाधित हुआ है, इस संबंध में जिला पदाधिकारी ने भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहारशरीफ को इन सभी मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।बैठक में जिला भू अर्जन पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता बिहार शरीफ, पथ प्रमंडल के अभियंता, संवेदक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।