• September 25, 2026 10:51 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मुख्यमंत्री पहुंचे राजगीर: युवाओं के हुनर को तराश उन्हें विश्वस्तरीय बनाएगा स्टेडियम…

ByReporter Pranay Raj

Aug 17, 2024

राज – 9334160742 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को राजगीर पहुंचकर निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। बचे हुए कार्याें को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश सीएम ने अधिकारियों को दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस खेल अकादमी में विश्वस्तरीय सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्यों को पूर्ण करें। यह अकादमी देश के लिए अनोखी और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। यहां कई खेलों के ट्रेनिंग सेंटर के अलावे विश्वस्तरीय खेल पुस्तकालय भी होगा। इन प्रयासों से राज्य में खेल का वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी साथ ही प्रतिभावान अपने हुनर को निखार अपनी वैश्विक पहचान बनायेंगे।
राजगीर ऐतिहासिक स्थल है। यहां सभी प्रकार की सुविधाओं का इंतजाम किया गया है। बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। राजगीर अब पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बन गया है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया, पूर्व विधायक चन्द्रसेन कुमार, पूर्व विधायक ई० सुनील, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव सह मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन, पटना प्रमंडल के आयुक्त मयंक बरबरे, पटना प्रक्षेत्र की पुलिस महानिरीक्षक गरिमा मल्लिक, नालंदा डीएम शशांक शुभंकर, पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।