• August 12, 2026 5:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कमाऊ सदस्य की मौत से कोहराम, जाने कैसे गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2024

राज – 9334160742 

चंडी थाना क्षेत्र के सिंदुआरा गांव के पास सड़क किनारे बैठे अधेड़ की बाइक की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद सवार के साथ फरार हो गया। मृतक नागेंद्र प्रसाद थे।

परिजनों ने बताया कि अधेड़ सोनवर्षा खंधा के सामने सड़क किनारे बैठे थे। उसी दौरान महकार की ओर से आ रही बाइक टक्कर मार दी। जिससे अधेड़ जख्मी हो गए।

परिजन जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।