• April 18, 2026 8:20 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चलती बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा …..

ByReporter Pranay Raj

Feb 21, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक मार्ग पर शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रही छात्राओं की बस में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। बस में लगभग 50 छात्राएं सवार थीं। चालक और स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से सभी छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, लखीसराय के गेरुआ-पुरसंडा मध्य विद्यालय की छात्राएं बस से राजगीर भ्रमण के लिए आ रही थीं। इसी दौरान बस में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें फैल गईं। चालक सुबोध कुमार ने तत्काल बस रोककर छात्राओं को एक-एक कर बाहर निकाला। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।
सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया।

थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।