• September 24, 2026 11:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पत्थर से चेहरा कूच और  तेजाब से जलाकर निर्मम हत्या ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2023

सूरज -7903735887 

सिलाव थाना पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर करियन्ना गांव के झरहा खंधा से एक अज्ञात अधेड़ की लाश बरामद किया। ईंट-पत्थर से कूचकर अधेड़ की हत्या की गई है। शरीर पर जख्मों की भरमार है। तेज़ाब से जलाने का प्रयास भी हुआ। पुलिस शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई।
प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। प्रतीत होता है कि अन्यत्र स्थान पर हत्या कर बदमाशाें ने साक्ष्य छिपाने की मंशा से खंधा में फेंका है। पुलिस जांच में जुट गई है।