• June 13, 2026 10:52 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देवर ने कर दी भाभी की हत्या, कारण जान हो जायेंगे हैरान…

ByReporter Pranay Raj

Jul 15, 2023

राजा -7903735887 

नूरसराय थाना अंतर्गत अजनौरा गांव में देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को फंदे पर लटकाकर खुदकुशी का रूप देने का प्रयास भी बदमाश ने किया। अवैध संबंध के संदेह में घटना को अंजाम दिया गया। वारदात के खुलासा के बाद आरोपी परिवार समेत गांव से फरार हो गया। ग्रामीणों से मायके के परिवार को घटना की जानकारी मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मृतका अर्जुन रविदास की 26 वर्षीया पत्नी आशा देवी हैं। कुछ ग्रामीण घटना को खुदकुशी बता रहे हैं।

जहानाबाद जिला के ओकरी थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी मृतका के पिता उमेश रविदास ने बताया कि बेटी परिवार के साथ दूसरे प्रदेश में रहती थी। दो दिन पहले जमीन खरीदकर मकान बनाने आई थी। देवर को संदेह हुआ कि आशा का किसी से अवैध संबंध है। इसी कारण उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके के परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। लिखित शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करेगी।