• November 24, 2026 12:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या…

ByReporter Pranay Raj

Jan 16, 2022

सूरज – 7903735887 

नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोनीमपुर गांव में शनिवार की देर शाम गोली मारकर बाइक सवार युवक की हत्या कर दी गई। घटना नालंदा और पटना वार्डर के समीप हुआ है। आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच में करीब 100 राउंड के ऊपर फायरिंग की बात कही जा रही है। मोनिमपुर गांव निवासी कारू यादव का पुत्र दीपक कुमार है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि दीपक कुमार और पटना जिला बलवा पर निवासी धर्मवीर कुमार के बीच में कई सालों से विवाद होता आ रहा है। करीब 3 साल पूर्व धर्मवीर के भाई को दीपक ने गोली मारी थी। तभी से दोनों के बीच में विवाद चलता रहा है कल फिर दोनों व्यक्ति एक जगह बैठकर शराब पी रहा था।

शराब पार्टी में घटना

जिसके बाद फिर से विवाद बढ़ गया शराब पार्टी का ऑर्गेनाइजेशन दीपक कुमार ने ही किया था। दोनों गुटों के बीच फायरिंग में दीपक को दो गोली लगी है पेट और जांघ में गोली लगने से इलाज के क्रम में दीपक की पटना में मौत हो गई।

छापेमारी में पुलिस

नगरनौसा थाना अध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि पुलिस को पटना भेज दिया गया है। परिजनों का फर्द बयान लिया जा रहा है। दोनों पक्ष आपस में गोतिया हैं। भूमि विवाद की रंजिश में घटना होना प्रतीत हो रहा है।