• November 23, 2026 11:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की हत्या कर शव गायब करने का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jul 13, 2025

राज – 9334160742

चिकसौरा थाना क्षेत्र के सरदार बिगहा गांव में बहू की रहस्मयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। लापता महिला टुनटुन राम की पत्नी ममता देवी हैं। मायके के परिजन दहेज के लिए हत्या कर, शव गायब करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पटना जिला के पुनपुन थाना क्षेत्र के राजघाट गांव निवासी यदुनंदन राम ने दहेज हत्या का आवेदन थाना में दिया है। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर, शव को ससुराली परिवार ने गायब कर दिया। वारदात के बाद पति व अन्य ससुराली परिवार गांव से फरार है। मृतका का एक साल का बच्चा था। उसे भी गायब कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। जांचोपरंात मामला स्पष्ट होगा।