• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सीएम पहुंचे राजगीर, बदले-बदले नजर आएं सरकार…

ByReporter Pranay Raj

Dec 1, 2020

एनके सिन्हा की रिपोर्ट – 7903735887 

सातवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जिले में किए जा रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने नीतीश कुमार एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को राजगीर पहुंचे। सीएम ने सबसे पहले निमार्णधीन फोर सीटर रोपवे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को जनवरी तक काम पूरा कर रोपवे को चालू करने का निर्देश दिया।


इसी बार सीएम बदले-बदले नजर आएं। मुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों को बयान भी दिया। इसके पहले वह यहां आने पर मीडिया में बयान देने से परहेज करते थे।

सीएम ने बताया कि ठंड में देसी-विदेशी पर्यटक राजगीर आते हैं। इसलिए निर्माणाधीन कार्यों को जल्द पूरा किया जाना चाहिए। बैट्री चालित वाहन पर चढ़कर सीएम घोड़ा कटोरा भी पहुंचे। इसके बाद वेणु वन पहुंचकर बत्तखों को दाना खिलाया।