• September 21, 2026 10:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – घर में ताला लगा गए थे छठ मनाने , लौटे तो ……

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2020

सूरज की रिपोर्ट – 7903735887 

नूरसराय थाना इलाके के बाजार के संगत रोड, पंचदेव मंदिर के पीछे चोरों ने खाली पड़े घर का ताला तोड़कर चार लाख की सम्पत्ति चुरा ली। गृहस्वामी अर्जुन प्रसाद पूरे परिवार के साथ छठ पूजा में बिहारशरीफ गये थे। शनिवार को वापस लौटे तो मेन गेट का टूटा ताला देखकर घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी है।

उन्होंने बताया कि मेन गेट के साथ अंदर के कमरों का ताला भी टूटा हुआ था। चार अलमारियों को तोड़कर चोरों ने 33 हजार रुपये नकद, जेवरात व अन्य सामान चुरा लिये। चोरी हुए सामानों की कीमत करीब 4 लाख रुपये बतायी जाती है।थानाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।