• November 20, 2025 5:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हटाए गए चार थानाध्यक्ष, जानें किन्हें मिली कमान ….

ByReporter Pranay Raj

Sep 3, 2020

क्राइम डेस्क – 7079013889 

विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर एसपी नीलेश कुमार ने चार थानेदारों को हटाकर कई पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है। गुरुवार को एसपी कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार पावापुरी ओपी प्रभारी प्रभा कुमारी को बिहार थाना में तैनात किया गया है। पावापुरी की कमान पुलिस लाइन के चंचल कुमार को दी गई। बेन थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद को राजगीर थाना भेजा गया। इनके स्थान पर राजगीर थाना के दारोगा जयकिशन कुमार को तैनात किया गया है।
नूरसराय के थानाध्यक्ष अभय कुमार को बिंद थाना की कमान दी गई। बिंद थानेदार राकेश कुमार-2 को लहेरी थाना भेजा गया। इसी तरह लहेरी में तैनात दारोगा विरेंद्र चौधरी को नूरसराय थानाध्यक्ष बनाया गया। एसपी ने अविलंब पदाधिकारियों को नवपदस्थापन के स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया है।