• April 18, 2026 8:23 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लग्जरी कार से गांजा खेप के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, जानें कौन है तस्कर…

ByReporter Pranay Raj

Sep 3, 2020

क्राइम डेस्क – 7079013889 

गिरियक पुलिस ने उड़ीसा से पटना जा रहे गांजा खेप को बरामद करते हुए लग्जरी कार सवार तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से 40 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों में पटना जिला के सालिमपुर अहरा निवासी कृष्ण जायसवाल का पुत्र प्रिंस जायसवाल, केदारनाथ मिश्र का पुत्र कृष्ण मुरारी, अररिया निवासी संजय झा के पुत्र सौरभ कुमार शामिल है।

तस्कर प्रिंस ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह एक साल से गांजा पहुंचाने का काम कर रहा है। खेप को उड़ीसा के कटक से पटना के हाजीपुर ले जाया जा रहा था। तस्कर खेप को हाजीपुर में सड़क किनारे छोड़ देते। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि तस्करों को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।