• October 9, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो सड़क लुटेरा गिरफ्तार, तीसरा नामजद लिया जाएगा रिमांड पर…

ByReporter Pranay Raj

Oct 9, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

परवलपुर और पीर विगहा थाना क्षेत्र में हुई दो लूट की वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और एक विधि विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया है। लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। गैंग का तीसरा साथी पहले से हिलसा जेल में बंद है। जिसे रिमांड पर लेकर पुलिस उससे पूछताछ करेगी।

डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि 14 जुलाई को परवलपुर के मुरगांवा रोड स्थित विक्रमपुर के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की थी। इस संबंध में परवलपुर थाना कांड संख्या 122/28 दर्ज है। वहीं 21 अगस्त को पीरविगहा के रामपुर मैदान के पास दो बाइक सवारों ने दूसरी लूट की थी। यह केस पीर विगहा ओपी कांड संख्या 62/26 के रूप में दर्ज है।
दोनों घटनाओं का तरीका एक जैसा होने पर एसपी के निर्देश पर विशेष टीम बनी। तकनीकी अनुसंधान में मिले इनपुट पर औंगारी धाम निवासी राजकुमार उर्फ राजा पिता राजू कुमार राउत को पकड़ा गया। पुलिस ने लूटा गया वीवो मोबाइल और टीवीएस राइडर बाइक जब्त की है। इस गैंग का एक अन्य सदस्य अभिषेक कुमार उर्फ गोलू औंगारी थाना कांड संख्या 68/26 में हिलसा उपकारा में बंद है। उसे रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार राजकुमार का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। उस पर चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी के कई केस दर्ज हैं। कार्रवाई में परवलपुर, पीरविगहा, औंगारी थाना पुलिस और डीआईयू की टीम शामिल थी।