• October 10, 2026 10:47 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा : जेल प्रशासन की लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई – जांच के बाद तीन कर्मी सस्पेंड…

ByReporter Pranay Raj

Oct 10, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

बिहारशरीफ मंडल कारा से एक की जगह दूसरे बंदी को रिहा करने के मामले में प्रशासनिक जांच के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। डीएम उदिता सिंह के निर्देश पर सदर एसडीओ और डीएसपी की संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कारा विभाग ने तीन कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित कर्मियों में जेल उपाधीक्षक अरविंद कुमार, सहायक अधीक्षक अमरेंद्र कुमार और कक्षपाल सह प्रवेश शाखा सहायक नवीस कुमार शामिल हैं। तीनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।मामला अस्थावां थाना क्षेत्र से जुड़ा है। 24 सितंबर को सतीश चौहान उर्फ सतीश बिंद की जगह समान नाम वाले दूसरे बंदी चंद्रदीप चौहान उर्फ चंद्रदीप बिंद को रिहा कर दिया गया था। त्रुटि सामने आने के बाद एक अक्टूबर को सतीश को रिहा किया गया और बाहर आए चंद्रदीप ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।