राज की रिपोर्ट
दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़ी पहाड़ी जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) और पीएसएस (पावर सब स्टेशन) में मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण सुबह 7 बजे से 10 बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि पर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए आवश्यक रखरखाव कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती से पहले घरों में पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें, ताकि तीन घंटे की आपूर्ति बाधित रहने के दौरान परेशानी का सामना न करना पड़े।

