राज की रिपोर्ट –
रहूई थाना पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर पितौंजिया गांव के बाजितपुर खंधा में छापेमारी कर एक बदमाश को हथियार-कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित मिल्की मुजफरा गांव निवासी शिवनंदन केवट का पुत्र अजय केवट है।
थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि बदमाश के पास से एक कट्टा व सात कारतूस बरामद हुआ। आरोपित अपराध की योजना बना रहा था। उसी दौरान पकड़ा गया। पूछताछ के आधार पर पुलिस उसके सहयोगियों की तलाश में जुटी है।

