• October 3, 2026 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सीमेंट लोड ट्रक चोरी का खुलासा , जाने कार्रवाई …..

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

अस्थावां थाना पुलिस ने 300 बोरी सीमेंट लोड ट्रक चोरी के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपित बिहार थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी गुड्‌डू पासवान उसका सहयोगी बिंद के मसियाडीह निवासी कमलजीत कुमार और मोहद्दीपुर निवासी कुंदन कुमार है। मुख्य आरोपित की निशानदेही पर उसके सहयोगियों के घर से चोरी की 200 बोरी सीमेंट, ट्रैक्टर व मोबाइल बरामद हुआ।
9 सिंतबर को शेरपुर से सीमेंट लोड ट्रक की चोरी हुई थी। पुलिस ने अगले दिन ट्रक बरामद कर लिया था। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, दारोगा धर्मेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार साह, मो. रुस्तम खां, आरक्षी मुरारी कुमार दास, विकास कुमार, जयप्रकाश कुमार शामिल थे।