• October 3, 2026 10:32 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बेटी को सांप ने डसा तो जिंदा गेहुअन पकड़ परिजन पहुंचे अस्पताल…

ByReporter Pranay Raj

Oct 3, 2026

राज की रिपोर्ट – 

परवलपुर थाना के फतेहपुर गांव में तीन वर्षीय बच्ची को गेहुअन ने डस लिया। परिजनों ने गेहुअन को पकड़कर उसे प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद बच्ची के साथ परिजन गेहुअन को लेकर सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टर ने पूछा कि किस प्रजाति का सांप बच्ची को काटा। जिस पर परिजनों ने गेहुअन रखा डब्बा टेबल पर रख दिया। जिंदा सांपको देख कर्मियों में हड़कंप मच गया। फतेहपुर निवासी सोनिया कुमारी घर के बाहर खेल रही थी, तभी गेहुअन ने उसे डस लिया। परिजनों ने घटना देख ली। घबराने के बजाय उन्होंने बच्ची को संभाला और पिता ने साहस दिखाते हुए सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया। लगातार निगरानी के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि सांप लाने से प्रजाति की पहचान आसान हुई और एंटी वेनम देने में मदद मिली। उन्होंने अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचे